April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हलैया पंचायत में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने किया पुस्तकालय भवन एवं आर टी पी एस का उदघाटन

हलैया पंचायत में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने किया पुस्तकालय भवन एवं आर टी पी एस का उदघाटन
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी

वैशाली संवाददाता सूत्र चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत मंसूरपुर हलैया पंचायत के मंसूरपुर हलैया पंचायत भवन में आरटी पी एस कार्यालय एवं मध्य विद्यालय मंसूरपुर हलैया के प्रांगण में पुस्तकालय भवन का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा , पूर्व राजद एम एल सी सुबोध राय , जदयू वैशाली विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल उर्फ चुन्नू पटेल , पूर्व जदयू विधायक प्रत्याशी महुआ श्रीमती आसमां प्रवीण राजद के वरिष्ठ नेता राज नन्दन राय , सेवा निवृत्त शिक्षक विरचंद पटेल , पूर्व प्रमुख रामनाथ राय , पूर्व जिला परिषद सदस्य कमालुद्दीन , मुखिया साकिब अनवर, चेहरा पंचायत मुखिया श्री ब्रह्मदेव राय के हाथों सामूहिक रूप से हुआ इस अवसर पर हलैया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पंचायत मुखिया श्री शंभू शरण ने भव्य प्रोग्राम का आयोजन किया जहां आए हुए अतिथि गणों का फूल, गुलदस्ते और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया उपर्युक्त अतिथि गण ने और विषय वस्तु पर केंद्रीय मंत्री जनता दल यूनाइटेड पार्टी के सांसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा ने सभा से संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में विद्यालय भवन का निर्माण होना इस बात की संदेश देता है कि पंचायत को समृद्ध और सुसज्जित बनाया जाए तथा शिक्षा के क्रम में छात्र एवं छात्राओं को अग्रसारित किया जाए उन्होंने ने यह भी कहा की पुस्तकालय में एसी किताबों का होना अनिवार्य है जो किताबें छात्र छात्राओं को एनसीईआरटी बोर्ड के हो इसके लिए समाज के पढ़े लिखे शिक्षक एवं पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को बुलाकर उसके बीच इस बात को रख कर और पूछ कर छात्र छात्राओं के सिलेबस के अनुसार पुस्तकालय में पुस्तक रखने की आवश्यकता है ताकि पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को किसी तरह की कठिनाई ना होने पाए साथ ही यह भी खुशी की बात है कि अपने पंचायत भवन में आरटीपीएस कार्यालय का उदघाटन किया इस से शिक्षा में लगने वाले जातीय आवासीय आय क्रीमी लेयर तथा खतियान की कॉपी प्राप्त कर अपने कार्यों ससमयय उपयोग कर सके इस कार्य को सराहते हुए सारे अतिथि गण ने श्री शंभू शरण राय को धन्यवाद देते हुए कहा कि शंभू शरण राय के कार्य से अन्य मुखिया एवं समाजसेवी को ज्ञान लेने की आवश्यकता है और इस कार्य को अपने पंचायत में लागू करने की भी आवश्यकता है क्योंकि इस से पंचायत ही नहीं बल्कि पूरा समाज समृद्ध एवं शिक्षित बनेगा तथा अध्यन कर इतिहास की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे और बच्चे कम्पिटीशन की भी तैयारी कर सकेंगे इस कार्यक्रम क्रम में बारी बारी से गणमान्य नेता गणय ने भी अपनी बातों को रखा इस अवसर पर राजद महा सचिव श्री संजय पटेल , जदयू युवा लीडर हिमाचल सिंह , श्री हर पुरी जी , मौलाना शाहिद रजा सरपंच आफताब आलम पूर्व प्रमुख माहताब आलम मझोली क्षमा पंचायत मुखिया हाशिम अंसारी, गोरौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना राय समेत दर्जनों मुख्य अतिथि गण उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया शम्भु शरण राय ने किया तथा शाएर एजाज आदिल शाहपुरी ने सभा को अपनी पंक्ति, मेरा देश संगम है संगम रहेगा, ये गंगा रहेगी ये जमजम रहेगा से रंगीन करदिया तथा सभा का समापन हलैया पंचायत के सरपंच श्री आफताब आलम के धन्यवाद ज्ञापन पर हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.