March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनुमंडल पत्रकार क्लब महुआ ने दिवंगत पत्रकार को दी श्रधांजलि।

अनुमंडल पत्रकार क्लब महुआ ने दिवंगत पत्रकार को दी श्रधांजलि।   रिपोर्ट नसीम रब्बानी

महुआ।प्रभात खबर हाजीपुर के ब्यूरों प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार सिंह के असमायिक निधन से महुआ क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।उनके निधन पर अनुमंडल पत्रकार क्लब महुआ के अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृव में आयोजित शोकसभा में शामिल व्यवसायियों,समाजसेवियों,विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ पत्रकारों ने शोक जाहिर की है।उनके निधन पर स्थानीय राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन,पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि सुनील सिंह एक अच्छे और कर्मठ पत्रकार थे।उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है।इसके अलावे क्लब के अध्यक्ष दिलीप कुमार,सचिव सुनील सिंह,संरक्षक बलराम सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता,पत्रकार राजेश मिश्रा,शम्भू कुमार,प्रिंस कुमार अग्निहोत्री,अमरेश कुमार,शराफत खान, प्रभात कुमार,वरिष्ठ पत्रकार गुरुदयाल शास्त्री,ब्रजेश कुमार,अनंत ठाकुर, नसीम रब्बानी,डॉ महेश चौधरी, नायसो सचिव सुमित सहगल,संजीव जायसवाल उर्फ बब्लू चौधरी, डॉ शमीम अंसारी,मुखिया संघ अध्यक्ष संजीत कुमार,डॉ उदयशंकर कुमार,डॉ केसी विद्यार्थी,डॉ राधेबाबू,प्रेम चौधरी, अजय गुप्ता,रमण गुप्ता, मनोज जायसवाल, दीपक कुमार टिंकू,राजकमल,कृष्ण कुमार भार्गव,डॉ श्याम सुंदर सिंह, डॉ शशिभूषण कुमार के साथ अन्य लोगों ने शोक जाहिर करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.