हासिलपुर पंचायत के मुखिया के विरुद्ध एकजुट हुए वार्ड सदस्य-
हासिलपुर पंचायत के मुखिया के विरुद्ध एकजुट हुए वार्ड सदस्य-
ग्राम सभा का किया बहिष्कार-
संसू नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत हासिलपुर पंचायत के पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्यों के लिए किसी प्रकार का प्रचार प्रसार नही किया गया।वार्ड सदस्य को पंचायत सचिव द्वारा मोबाइल पर आठ बजे सुबह मैसेज कर जानकारी दिया गया जबकी पंचायत में सभी वार्ड सदस्य के पास एण्डवायड मोबाइल नही है।
जब वार्ड सदस्य पंचायत भवन पहुंचे तो वहाँ पर दर्जनों ग्रामीण भी मौजूद नही थे
इसपर वार्ड सदस्य विरेंद्र राय द्वारा पंचायत की मुखिया से पूछा गया कि 2अक्टूबर गांधी जयंती को ग्राम सभा क्यों नहीं हुआ जिसपर मुखिया पति पप्पू पंडित ने बताया कि उस दिन रिंकू कुमारी(कार्यपालक सहायक)नही आई थी जिसके चलते 2अक्टूबर को ग्राम सभा नही किया गया जो आज हो रहा है वहीं वार्ड संजय राय बोले कि इस ग्राम सभा में जनता नही जूट पाया है तो कोरम के अभाव में ग्राम सभा को स्थगीत कर दिया जाए
जिसपर मुखिया पति पप्पू पंडित नाराजगी जताते हुए बोला कि आप सभी वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीण लोगो को जहाँ जाना है जाइये हम ग्राम सभा स्थगित नही करेंगे इस पर सभी वार्ड सदस्य एकजुट होकर ग्राम सभा का बहिष्कार करते हुए पंचायत भवन से बाहर निकलकर वहां मजूद कुछ ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा का जोरदार विरोध किया।जिसमे उपमुखिया मीना देवी सहित दर्जनों वार्ड सदस्य मौजूद थे।
