विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन। रिपोर्ट सुधीर मालाकार। शाहपुरपटोरी(समस्तीपुर)मोहनपुर, बिहार दलित विकास समिति के तत्वधान में मध्य विद्यालय गढ़ी के सभा भवन में विद्यालय स्तरीय चौथी से सातवीं वर्ग के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें कुल 7 विद्यालयों ,मध्य विद्यालय गढी ,मध्य विद्यालय माधवपुर, मध्य विद्यालय सरारी, मध्य विद्यालय बरियारपुर ,प्राथमिक विद्यालय बघरा ,मध्य विद्यालय चपरा ,प्राथमिक विद्यालय डुमरी गंजपर के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के आरंभ में नवल भक्त सचिव द्वारा क्विज प्रतियोगिता के उद्देश्य की जानकारी बच्चों के बीच दी गई। शिवप्रसाद राम युवा कार्यक्रम समन्वयक द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता का संचालन बिहार दलित विकास समिति के कार्यक्रम समन्वयक श्री राघव ने की। प्रतियोगिता में चौथा क्लास में प्रथम शालू कुमारी, द्वितीय एलीशा कुमारी, तृतीय सुमिरन कुमारी, पंचम वर्ग में प्रथम धर्मेंद्र पंडित ,द्वितीय सलोनी कुमारी , तृतीय दीपक कुमार प्ले प्राप्त की। षष्टम वर्ग में प्रथम धीरेंद्र पंडित, द्वितीय आशीष कुमार ,तृतीय स्थान प्रियंका कुमारी ने की ।सप्तम वर्ग में प्रथम वंदना कुमारी, द्वितीय अमित कुमार , तृतीय प्रतिभा कुमारी ने प्राप्त की।प्रतियोगिता में सफल प्रथम ,द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनू देवी,प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वैजनाथ राय, संजय कुमार द्वारा स्कूल बैग देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एपीडी इंचार्ज सरस्वती कुमारी ने एवम संचालन संस्था के अधिकारी शिवप्रसाद राम ने की।
