हाई रीच ऑनलाइन शॉपिंग का हुआ उद्घाटन
हाई रीच ऑनलाइन शॉपिंग का हुआ उद्घाटन। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर( वैशाली )जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के विटन्दीपुर ग्राम स्थित आरजू इंटरप्राइजेज के तत्वधान में हाय रिच ऑनलाइन शॉपिंग का विधिवत उद्घाटन हुआ । उद्घाटन आरजू इंटरप्राइजेज के वरीय पदाधिकारी राजीव रंजन एवं सुरेश कुमार ने की। इस मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग के संचालक एसके सिकंदर ने आगत अतिथियों को शॉल तथा पुष्पहार से स्वागत किया ।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजीव रंजन एवं सुरेश कुमार ने बताया कि आज बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगो के काम छूटते चले जा रहे हैं, वैसे स्थिति में आरजू इंटरप्राइजेज के माध्यम से एक साधारण व्यक्ति भी घर की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ आर्थिक उन्नति भी कर सकता है। आज घर की हर आवश्यकताओ की पूर्ति के साथ-साथ धन की भी आवश्यकता है, जिसकी पूर्ति के लिए आज के परिवेश में हर कोई इंटरप्राइजेज से जुड़कर अपने दोनों आवश्यकता की पूर्ति कर सकते हैं ।इस मौके पर संचालन विश्वजीत कुमार ,राजेश कुमार देवेंद्र सिंह ,विनय कुमार सहित इससे जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
