April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चोरों के आतंक से क्षेत्र की जनता भयभीत।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
चोरों के आतंक से क्षेत्र की जनता भयभीत।

मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो अंधारी गाछी स्थित किराना एवं जनरल स्टोर में अज्ञात चोरों ने नगद रुपए सहित हजारों की कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना मंगलवार की रात की है। जानकारी के अनुसार सोन्धो रती गांव निवासी प्रेम कुमार रोज की तरह सुबह सात बजे जब अपने दुकान पर अपना दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके दुकान का एल्बेसटर टुटा हुआ है । जिसके बाद उन्होंने देखा कि गला भी खुला हुआ है। पर्व में बेचने के लिये रखे रिफाइंड सरसों का तेल साबुन समेत अन्य किमती सामान मिलाकर चालीस से पचास हजार रूपये का सामान चोरी हो गया है। आसपास के लोगों नें बताया कि चोरी की ये पहली घटना नहीं है बल्कि इस तरह की घटनाएं आए दिन घट रही है और पता नहीं कब किसके घर एवं दुकान में चोर हांथ साफ कर जाए।
इस तरह की घटना पुलिस प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.