April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रेम कुमार को मिला गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान 2022

प्रेम कुमार को मिला गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान 2022

यूएनआई के उप संपादक प्रेम कुमार को मिला गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान

पटना : यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के पत्रकार प्रेम कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में गिरिराज उत्सव पैलेस में गोष्ठी, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये यूनीवार्ता में उप संपादक के पद पर कार्यरत प्रेम कुमार को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। प्रेम कुमार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पटना साहिब के सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, विधायक नंद किशोर यादव, बिहार राज्य गीत के रचयिता कविवर सत्यनारायण, पदमश्री डॉ० गोपाल प्रसाद सिन्हा और निवर्तमान महापौर सीता साहू ने मोमेंटो, अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया।

प्रेम कुमार ने गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान 2022 दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के प्रधान महासचिव कमल नयन श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत में गणेश शंकर विद्यार्थी का नाम सम्मानपूर्वक लिया जाता है। वह एक क्रांतिकारी पत्रकार थे और उन्हें हिन्दी पत्रकारिता का प्रमुख स्तंभ माना जाता है। वह एक सजग पत्रकार, देशभक्त, समाजसेवी और स्वतंत्रता संग्राम के सक्रिय कार्यकर्ता थे।गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान 2022 मिलना मेरे लिये लिये गौरव की बात है।

गौरतलब है कि प्रेम कुमार करीब दो दशक से यूनीवार्ता के लिये फिल्म, मनोरंजन, कला एंव संस्कृति से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। प्रेम कुमार को उनके अबतक के करियर के दौरान कई सम्मान मिला है। प्रेम कुमार को राजधानी पटना में आयोजित रीजनल फिल्म फेस्टिबल, पटना फिल्म फेस्टिबल, बौद्धिसत्व फिल्म फेस्टिबल में सम्मानित किया गया है। इसके अलावा प्रेम कुमार को महादेव वर्मा सम्मान, बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022, वैशाली रत्न, इंडिया ग्लोरी अवार्ड, इंडिया राइसिंग अवार्ड,सरस्वती सम्मान, कला महोत्सव अवार्ड, पटना साहिब गौरव अवार्ड, भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान, गौरव अवार्ड, पत्रकार संघ सम्मान, विवेकानंद लीडरसिप अवार्ड,लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड,कंचन रत्न अवार्ड, नेशनल मीडिया अवार्ड, नेशन प्रााइड अवार्ड,स्वर्ण कला श्री सम्मान,पटना साहिब सेवा सम्मान, प्राउड ऑफ बिहार, परिवर्तन मीडिया सम्मान, बाल उड़ान सह राष्ट्रीय सम्मान, फूड बैंक चैंपियन अवार्ड, इनर व्हील पत्रकार सम्मान, बिहार रत्न अवार्ड, बिहार समाज सेवा रत्न सम्मान, निरोग समाज फाउंडेशन सेवा सम्मान, डा राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान, पत्रकार श्री सम्मान, चित्रगुप्त सेवा सम्मान,ग्लोबल राइसिंग स्टार अवार्ड, पाटिलीपुत्रा सेवा सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, मीडिया सम्मान, डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान, द्रोणाचार्य रत्न सम्मान, बिहार केसरी शिक्षा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर 2021 सम्मान, कर्मवीर सम्मान समेत कई सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.