कृषक कल्याण समिति ने विज्ञान व संस्कृति प्रतियोगिता का किया भव्य आयोजन।
कृषक कल्याण समिति ने विज्ञान व संस्कृति प्रतियोगिता का किया भव्य आयोजन। 
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। 
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के परसौनिया ग्राम स्थित कृषक कल्याण समिति सह पुस्तकालय द्वारा विद्यालय स्तरीय ज्ञान विज्ञान एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन परसौनिया गुदरी प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हसनपुर ओस्ति पंचायत के मुखिया श्रीमती रेखा चौधरी एवं जिला परिषद सदस्या प्रियंका राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार एवं डॉ आफताब आलम ने किया। ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में 86 अंको के साथ मध्य विद्यालय मिर्जानगर प्रथम, मध्य विद्यालय कन्हौली धनराज 84 अंकों के साथ द्वितीय, मध्य विद्यालय ओस्ति 61 अंकों के साथ तृतीय तथा 57 अंकों के साथ मध्य विद्यालय परसौनिया चौथे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कन्हौली गढ़वाल प्रथम, मिर्जानगर द्वितीय, ओस्ति तृतीय तथा परसौनिया चौथे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के जज डांस शिक्षक आराध्या श्रीवास्तव एवं अंजली राज ने बच्चों को डांस के बहुत से टिप्स दिया। अतिथि विद्यालय के रूप में मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल परसौनिया के बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों के मन को मोह लिया।कार्यक्रम के स्वागत सम्बोधन में पुस्तकालय के संस्थापक राजीव नयन सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य कि कामना करते हुए उनमें नैतिक शिक्षा पर जोर दिये।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह, सचिव जय कुमार सिंह, अतिथि जादूगर प्रोफेसर विनोद पटेल ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पुस्तकालय के सदस्य विवेक, रजनीश, चंचल, सूरज,डॉ मंजय,मनीष,अनीश,रौनक,अनूठ,राजाबाबू, प्रितेश, रामजी सिंह, उमेश राय, डॉ विश्वनाथ सिंह, इंजीनियर अजीत कुमार,शिवनाथ सिंह, शुशांत सहित अन्य लोग विधि व्यवस्था में लगे रहे।डॉ अजय ने संचालन करते हुए बज्जिका भाषा में बात करते हुए दर्शकों को हँसाते हंसाते लोट पोट कर दिया।गढ़वाल के बच्चों का बाल विवाह एकांकी को दर्शकों ने जबरदस्त उत्साह दिखा वहीं मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के दहेज पर किया कार्यक्रम में सभी दर्शकों के आँखों से आँसू निकल गए।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुई ।
