November 4, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

जिम्बाब्वे के विश्वविद्यालय ने दिया डॉ. सौरभ को मानद प्रोफेसर की उपाधि।

जिम्बाब्वे के विश्वविद्यालय ने दिया डॉ. सौरभ को मानद प्रोफेसर की उपाधि।

डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवनी एवम विचारों पर बॉलीबुड फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव फ़िल्म बनाने की कर चुके है घोषणा।

अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमक रहा है गोरखपुर का सितारा।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सर्वधर्म सद्भाव की विश्वस्तर पर अलख जगाने वाले, लोगों के प्रेरणा स्रोत धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि, पर्यावरण संरक्षक, शिक्षा की अलख जगाने वाले व देहदानी डॉ. सौरभ पाण्डेय द्वारा किये जा रहे सामाजिक, मानवीय एवम सर्वधर्म सद्भाव के प्रचार के लिए बेबीस्टोन बाइबल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी जिम्बाम्बे के कुलाधिपति डॉ. वेबिस्टोन जोकन्या द्वारा मानद प्रोफेसर की उपाधि से विभूषित किया गया है। यह उपाधि उन्हें ऑनलाइन दिया गया है। जिससे धराधाम इंटरनेशनल परिवार के साथ ही उनके जुड़े लोगों, जनपद वासियों में हर्ष व्याप्त है।
विदित हो सौहार्द शिरोमणि सौरभ पाण्डेय के जीवनी एवम विचारधारा पर बॉलीबुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजपाल यादव फ़िल्म बनाने की घोषडा कर चुके है।बचपन से मेधावी, मानव सेवा और सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने शिक्षा ग्रहण करने के बाद हजारों बबच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया है और आज भी उसे आगे बढ़ने का कार्य उसी उत्साह और लगन के साथ कर रहे हैं। उनके जीवन का प्रारम्भिक काल से ही उद्देश्य रहा है कि कम से कम दो निरक्षर को पढ़ा कर साक्षर बनाया जाए।इस लिए उनके द्वारा दो निरक्षरों को साक्षर बनाने के शर्त पर निःशुल्क विद्यादान दिया जा रहा है।
डॉ पांडेय ने करीब दो दशक पूर्व अपने युवावस्था में आई भीषण बाढ़ के समय तटबंध यात्रा भी किया था उस समय के स्थानीय शिक्षाविद, समाजसेवी एवम अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में इनको हरी झंडी दिखाकर तट बंध यात्रा के लिए रवाना किया था। उन्होंने युवाओं के सामने मिशाल प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण के प्रति अपने प्रेम को अपने शादी के दौरान भी दर्शाया था जब इन्होंने अपने शादी पर अपने ससुराल में अपनी पत्नी रागिनी पाण्डेय मिसेज इंडिया के साथ पौधा लगाया जो आज एक बड़े वृक्ष का आकार ले चुका है।
अपनी उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक कर रही है हमारे युवा अपने अपने शादी पर एक वृक्ष जरूर लगाएं, और उस वृक्ष का देखभाल भी सही ढंग से करें ताकि शादी के याद हमेशा जेहन में ताजा रहे।इनके द्वारा स्थापित संगठन धराधाम विश्व के सौ देशो से अधिक देशों में सर्वधर्म सद्भाव की अलख जगा रहा है।इस उपलब्धि को अपने सभी सहयोगियों को समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.