मुज़फ़्फ़रपुर/क्रेडिट मेगा कैंप का आयोजन
मुज़फ़्फ़रपुर, क्रेडिट मेगा कैंप का आयोजन
ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार
डीआरसीसी सभागार में आज क्रेडिट मेगा कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 लाभुकों के बीच लोन स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग सह जिले के प्रभारी सचिव श्री दीपक कुमार सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे। उद्योग निदेशक श्री पंकज दीक्षित मौके पर मौजूद रहे। पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा/महिला/एसटी एससी उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना आदि के तहत विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण मुहैया कराया गया है। सभी ऋण प्रदाता बैंक के उप महाप्रबंधक भी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि लोन के स्वरूप में काफी अंतर आया है और यह ज्यादा सहज और लाभुकों के लिए हितकारी हैं। उन्होनें बैकों को धन्यवाद दिया और उन्हें और भी लोन क्रेडिट करने के संबंध में निदेश भी दिया। उद्योग निदेशक ने बताया कि यह काफी शुभ घड़ी है जबकि आज कई उद्यमी इस क्रेडिट लोन से और भी आर्थिक रूप से मजबूत हो पाएंगें। जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिला में उद्योग की अपार संभवनाएं है। उन्हें बैकों द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से उद्यमी और भी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय बाजार में अपना परचम लहरा सकते है। उद्योग निदेशक ने बताया कि सभी उद्यमी अपना रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद् मिल सके।
