April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अधेड़ की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग स्थित बरडीहा चौक पर बीते मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल अधेड समस्तीपुर जिले के लरुआ बलबीरा गांव निवासी देवेंद्र झा के 48 वर्षीय पुत्र रत्नेश झा की पटना के किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधेड़ की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वही पातेपुर श्री राम जानकी मठ के कर्मकांडी राज पुरोहित के पुत्र कर्मकांडी पंडित की मौत की खबर से पातेपुर मठ समेत आसपास के इलाकों में भी शोक की लहर दौड़ गई।
पातेपुर के प्राचीन श्री राम जानकी मठ के मठाधीश बाबा विश्वमोहन दास जी महाराज ने बताया कि मठ के कर्मकांडी राज पुरोहित पंडित देवेंद्र झा के बड़े पुत्र रत्नेश झा बीते मंगलवार को उस समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जब वे महुआ से घर लौटने के क्रम में बरडीहा चौक पर किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था। ठोकर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगो एवं पातेपुर पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल पंडित रत्नेश झा को पीएचसी लाया गया था जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल पटना रेफर कर दिया था। जहां किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई।जैसे ही पंडित रत्नेश झा के मौत की खबर पातेपुर में लोगो को मिली लोगो में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक को दो पुत्री एवं एक पुत्र है वही पत्नी ऋतु कमल पातेपुर में आंगनवाड़ी सेविका है। पति के मौत से पत्नी एवं बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है। पातेपुर के अति प्राचीन श्री राम जानकी मठ के कर्मकांडी राजपुरोहित पंडित देवेंद्र झा के बड़े पुत्र कर्मकांडी पंडित रत्नेश झा के आकस्मिक निधन पर पातेपुर महंत बाबा विश्वमोहन दास जी महाराज, संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षाविद,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी सहित क्षेत्र के अन्य कर्मकांडी पंडित ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.