April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव में सर्प दंश से एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव में सर्प दंश से एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
इस सम्बन्ध में बरडीहा तुर्की गांव निवासी रामकुमार राय की पत्नी रुणा देवी ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि मेरा नौ वर्षीय पुत्र पिंटु कुमार शुक्रवार की संध्या अपने घर पर मवेशी के चारा के लिए भुसा निकालने दलान पर गया था जहां उसे सांप ने काट लिया। इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के प्रभात तारा हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही पिंटु कुमार की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मुखिया रंजना देवी उनके पति शम्भु कुमार राय मृतक के घर पहुंचे एवं स्वजनों को ढांढस बंधाया मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि उपलब्ध कराई। घटित घटना से स्वजनों का रो रोकर बुड़ा हाल बना हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.