नाटक में मारपीट पूर्व मुखिया का दफ्तर जलाया
नाटक में मारपीट पूर्व मुखिया का दफ्तर जलाया
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के कुशहर स्कूल पर शनिवार की रात नाटक के दौरान दो गुटों के बीच बाता बाती हुई और वह भीषण रूप ले लिया। यहां नाटक में ही दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें कई कुर्सियां भी टूट गई।
यह विवाद पूर्व मुखिया के दफ्तर तक पहुंची और वहां आग की ज्वाला धधकने लगी। बताया जा रहा है कि समसपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया रामनरेश साह और दूसरे गुट के बीच बाता बाती होने लगी और मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच नाटक देखने वाले को बैठने के लिए रखे गए कई कुर्सियां भी एक दूसरे पर चली जिसमें कई कुर्सियां टूट गई। बाद में पूर्व मुखिया के कुशहर चौक स्थित एक दफ्तर में आग धधक उठी। जिसे लोगों ने बुझाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रविवार को पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की। आग कैसे लगी। इस बाबत पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
