सांसद प्रतिनिधि एवं रालोजपा के प्रदेश महासचिव के पुत्र के निधन पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने जताया शोक
सांसद प्रतिनिधि एवं रालोजपा के प्रदेश महासचिव के पुत्र के निधन पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने जताया शोक
महुआ/ नवनीत कुमार
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रालोजपा के प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह के जेष्ठ पुत्र अभिजित गौतम उम्र (33) वर्ष के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गौतम के असामयिक निधन से उनके व्यक्तिगत क्षति हुई है। श्री पारस ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को दुख सहन शक्ति के लिए प्रार्थना की। राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने दुखद घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लम्बे समय से नई दिल्ली में इलाजरत अभिजीत गौतम का गुरुवार को नई दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। रालोजपा प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह के जेष्ठ पुत्र की कम उम्र में असामयिक निधन से राष्ट्रीय लोजपा और दलित सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के बीच शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज पासवान ने गहरी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रालोजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को गौतम का अन्तीय संस्कार महनार के हसनपुर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह,राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिह राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्वीका प्रसाद विनू,दलित सेना के प्रधान महासचिव धनश्याम कुमार दाहा,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,रलोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,रालोजपा नेता जय प्रकाश गुप्ता नकुल,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडे,युवा रालोजपा के मनीष कुमार पासवान,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,अजय पासवान आदि ने भाग लिया एवं शोककूल परिवार से मुलकात कर संतावना दी।
