प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण विभिन्न विभागों के पदाधिकारीयो के द्वारा किया गया
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश के आलोक में प्रखंड गोरौल के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण विभिन्न विभागों के पदाधिकारीयो के द्वारा किया गया । इसी क्रम मे बिपिन कुमार के द्वार प्राथमिक विद्यालय हरशेर उर्दू का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शौचालय की स्थिति, विद्यालय में वर्ग कक्ष की उपलब्धता, पुस्तकालय की व्यवस्था और उसका व्यावहारिक इस्तेमाल, चारदीवारी की स्थिति सहित वर्ग वार बच्चों का नामांकन और उपस्थित, वर्ग संचालन की स्थिति ,सभी वर्गों में दैनिक समय सारणी के उपलब्धता के साथ-साथ समय सारणी के अनुसार वर्ग संचालन की स्थिति, चाहत गतिविधि के साथ-साथ गुणवत्ता शिक्षण की जांच पड़ताल की गई। वर्ग तीन और चार के बच्चों एवं वर्ग पांचके बच्चों ने श्री कुमार का वेलकम ताली बजाकर अपने अपने वर्गों में स्वागत किया । निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी, हिंदी, गणित के अलावा समान ज्ञान से संबंधित प्रश्न बच्चों से पूछे गए ।बच्चों ने संतोषजनक जवाब भी दिया ।
बच्चों के ड्रेस कोड को लेकर श्री कुमार ने बच्चों से कहा की सरकार आप सभी को ड्रेस की राशि जब बैंक खाते पर भेज दी है तो फिर सभी बच्चो को पोशाक बनवा लेना हैं । हालांकि विद्यालय की सभी लड़कियों को ड्रेस कोड में देख कर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया । विद्यालय की चारदीवारी को लेकर उनके द्वारा कहा गया की इसकी सूचना जिला पदाधिकारी को अवश्य दुंगा , वहीं जाते जाते यथाशीघ्र चारदीवारी कराने का आदेश दिया ,छात्राओं के लिए शीघ्र ही शौचालय बनवाने एवं विधालय परिसर में बंद चांपा कर की मरम्मत का भी आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नसीम अहमद के अलावा सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।
