रब्बी महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित किसान भवन परिसर में रब्बी महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, आत्मा के उप निदेशक रमण कुमार रमण , आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष रामजी सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन मधुकर आदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक को कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन मधुकर ने अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को रब्बी फसल की बुआई से लेकर फसल तैयार होने तक की विस्तृत जानकारी आत्मा के उप निदेशक के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में किसानों से आह्वान किया गया की किसान अवश्य ही मिट्टी की जांच कराकर खेती करने को कहा गया वहीं अधिक उपज के लिए जैविक एवं बर्मी कम्पोस्ट का प्रयोग करने एवं कम से कम उर्वरक का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ हैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों के लिए कयी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है ताकी देश के किसान अधिक से अधिक सम्पन्न हो सकें विधायक ने कहा कि जब अन्न दाता किसान सम्पन्न होंगे तो देश और अधिक विकसित होकर दुनिया की अग्रणी पंक्तियों में खड़ा होगा। कार्यक्रम में सभी कृषी समन्यवक कृषी सलाहकार के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।
