कुरआन का तुम अदब करो गीता का करें हम, मुश्किल एक दूजे का आसान करेंगे।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
कुरआन का तुम अदब करो गीता का करें हम, मुश्किल एक दूजे का आसान करेंगे।
नफ़रत जो सिखाए हमें आपस में लड़ा कर, हम उसके लिए जंग का ऐलान करेंगे।
यूपी मुजफ्फरनगर से आए शायर दिलशाद जख्मी ने जैसे ही यह नज्म पढ़ी उनके समर्थन में पूरा हॉल तालियों से लरज उठा। मौका था पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के टेकनारी पंचायत के चकनसीर गांव में शनिवार की शाम आयोजित राष्ट्रीय एकता कवि सम्मेलन ,आल इंडिया मुशायरा कार्यक्रम का। देश के कोने-कोने से बुलाए गए मशहूर शायर-कवियों के गंगा-यमुनी तहजीब, एकता पर आधारित शेर, कविता, नज्मों का हजारों श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया। भव्य समारोह का विधिवत उद्घाटन सुचना प्रोद्योगिकी मंत्री इशराईल मंसूरी, पातेपुर भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, समस्तीपुर के राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, सितामढी के राजद विधायक मुकेश यादव, पुर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह, पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी, राजद मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी,युवा राजद के जिलाध्यक्ष संजय पटेल पश्चिम बंगाल राजद प्रदेश अध्यक्ष जसीरुद्दीन, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शहनवाज खान ने की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद आसिफ इकबाल अनुठे एवं उनके भाई मोहम्मद तमन्ने के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं कवियों को अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीलीप कुमार, सरपंच सैयद इकबाल,भोला राय, राजेश पासवान, मोहम्मद अजहरुद्दीन अंसारी, आदि के साथ ही हजारों की संख्या में श्रोता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित मालेगांव से मुजावर, मुजफ्फरनगर युपी से दिलशाद जख्मी, मालेगांव मुम्बई से इलताफ जिया, सितामढी से जमील अख्तर शफीक, शमशेर अजीमी जहांगंजवी, सितामढी से मुजाहिद हसनैन हबीबी, नैनीताल से मोहन मुंतजिर, इलाहाबाद से हिना अंजुम, बरेली से शाइस्ता सबा, गाजियाबाद से राधिका मित्तल जैसे देश के मशहूर कवियों ने ने अपने अपने मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
