जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव चुनाव को लेकर कई गुट हुए आमने-सामने
जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव
चुनाव को लेकर कई गुट हुए आमने-सामने, एक दूसरे पर जमकर हुई तनातनी और स्थिति हाथापाई तक, महुआ कोल्ड स्टोर के पास एक हॉल में जदयू के सक्रिय कार्यकर्ताओं के बुलाई गई थी बैठक, मामला बिगड़ने के कारण चुनाव हुई स्थगित
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक में कई गुट आमने-सामने हो गए। जिससे स्थिति अराजक हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। मामला बिगड़ने देख चुनाव पर्यवेक्षक वहां से चुपचाप खिसक गए। यहां विभिन्न गुटों से 5 उम्मीदवार होने के कारण आपसी सहमति नहीं बनी। जिससे चुनाव स्थगित करना मजबूरी बना।
महुआ पंचमुखी चौक कोल्ड स्टोर के पास एक हॉल में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू होते ही हंगामा का रूप लेने लगा। यहां प्रखंड अध्यक्ष के लिए निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन के अलावा उमेश कुमार सिंह, उमेश कुशवाहा, अकिलदेव सिंह और दीपक कुमार का नाम सामने आया। इस बीच यहां गुटबाजी तेज हो गई और कानाफूसी होने लगी। यह कानाफूसी आपस में विशाल रूप ले ली और जोरदार हंगामा बैठक हॉल में ही होने लगा। इस बीच हंगामा को शांत करने के लिए मंच पर बैठे वरीय कार्यकर्ताओं ने पहल की। जबकि उनका किसी ने नहीं सुना। कुछ लोग मंच पर चढ़कर मेज थपथपाने लगे तो कुछ कुर्सियां आदि हाथ में उठा लिए। इसके बाद यह विवाद हॉल से बाहर पहुंचा और आपसी सहमति बनाने की बात कही गई। इसके बाद पुनः स्थिति बिगड़ गई और हाथापाई तक नौबत आ गई। उधर स्थिति को भापते हुए चुनाव पर्यवेक्षक तो खिसक गए। जबकि मुख्य रूप से पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष रावीन सिन्हा बैठे रहे।
प्रदेश कमेटी लेगी निर्णय:
बैठक में पहुंचे अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, पार्टी के बृजेश पटेल, गनौर सिंह उर्फ मुखिया, युवा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, सुरेंद्र पासवान शास्त्री, दिनेश पासवान, उमेश सिंह, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के धर्मेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार रणधीर कुमार सिंह, अर्जुन कुमार, अखिल देव सिंह, वीरेंद्र सिन्हा आदि ने बताया कि यहां जदयू प्रखंड अध्यक्ष के लिए पांच उम्मीदवार सामने आए। पहले तो आपसी सहमति बनाने के लिए कही गई। इस बीच चुनाव कराने की भी बात आई। जिसमें बात नहीं बनने के कारण चुनाव को स्थगित करना पड़ा। आपसी सहमति नहीं होने कारण शोर-शराबा और हल्ला गुल्ला हुआ है। तिथि तय कर अब प्रदेश कमेटी के द्वारा ही यहां प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस तरह का शोर-शराबा यहां पहली बार हुई है।
