April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छात्रों को भूकंप से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
छात्रों को भूकंप से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण।

एन डी आर एफ दिल्ली की 10 सदस्यीय टीम ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक इंटर स्तरीय विद्यालय में पहुँचक बच्चों को भूकंप सहित अन्य आपदाओं में बचाव का गुर सिखाया. टीम के निरीक्षक सुरज कुमार ने बताया कि भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है. यह बिना जानकारी के एकाएक आ जाता है. भूकंप के दौरान जमीन में कम्पन होने लगती है जिससे इमारत गिर जाता है और उसमें रहने बाले लोग जख्मी हो जाते है. बच्चो को बताया गया कि भूकम्प आये तो भगदड़ नही मचाये बल्कि टेबुल सहित अन्य मजबूत फर्नीचर के नीचे छिप जाये. प्रयास करे कि रूम के कोने में चले जायें. बाहर निकले तो अपने सर पर हाथ हो या बस्ता हो उसे रखकर निकले.
हालांकि विद्यालय को आपदा के समय काम आने बाली जानकारी एवं सामग्री सहित एक बैग भी दी गयी है इस अवसर पर विधालय के प्रधान अध्यापक जावेद अय्यूब हुसैनी एवं सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित नजर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.