एक व्यक्ति की घटना स्थल पर हुई मौत।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर हुई मौत।
हाजीपुर -मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 के गोरौल चौक ओभर ब्रिज के निकट शनिवार की संध्या 6 बजे सड़क दुर्घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान इनायतनगर गांव निवासी रामेश्वर मांझी उर्फ भुईल मांझी के रूप में की गई है. घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक अपने घर से सामान खरीदने के लिये गोरौल चौक आया था और समान खरीदकर अपने घर लौट रहा था कि हाजीपुर कि ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी उसे रौंदते हुए निकल गयी. घटना की सुचना मिलते ही मृतक के परिजन आ धमके और सड़क के बीचों बीच शव को रख टायर जलाकर सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. सड़क जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई और यातायात पुरी तरह ठप हो गई . चुकी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित अन्य नेताओं को एमएलसी सुबोध कुमार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने जाना था और इसी को लेकर पुलिस पदाधिकारी पहले से चौकस थे. जगह जगह पुलिस बल पहले से ही तैनात किये गए थे . अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूनम केशरी पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पहले से डटे थे. भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था . सड़क जाम की सूचना मिलते ही सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुचकर मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर भेज दिया. साथ ही सड़क जाम को हटाते हुए यातायात को पुनः चालू कराया. वही गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. इस घटना से मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है. सभी का रो रोकर बुरा हाल है. सभी लोग मृतक के घर बालो को ढांढस बंधा रहे थे.
