April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रैक्टर के धक्के से गोलगप्पा विक्रेता घायल

ट्रैक्टर के धक्के से गोलगप्पा विक्रेता घायल
महुआ। नवनीत कुमार
ट्रैक्टर के धक्के से गोलगप्पा विक्रेता घायल हो गया। वही उनका ठेला और सामान सड़क पर टूट कर बिखर गया। यह घटना बुधवार की शाम महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बैद्यनाथपुर के पास हुई।
बताया जा रहा है कि गोलगप्पा विक्रेता ठेले पर अपने खोमचे को लेकर बेलकुंडा की तरफ जा रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मार दी। इस ठोकर में गोलगप्पा दुकानदार महुआ थाने के बिरना लखन सेन निवासी गणेश महतो घायल हो गया। जबकि उनका ठेला और खोमचा टूटकर सड़क पर बिखर गया। सामान भी तहस-नहस हो गया। लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेजा। बताया जा रहा है कि धक्का से घायल गोलगप्पा दुकानदार को गहरी चोटें आई है और बेलकुंडा के एक क्लीनिक में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.