प्रखंड कृषि पदाधिकारी के भ्रामक रिपोर्ट के कारण अधिक उत्पादन के बाद भी कम लक्ष्य का निर्धारण हुआ जिससे प्रखंड क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु।
पातेपुर पैक्स अध्यक्ष संघ के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार पंकज सहित प्रखंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक पैक्स अध्यक्षों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा धान उत्पादन की मात्रा की कम रिपोर्ट दिए जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य काफी कम निर्धारण होने की शिकायत अपना एक हस्ताक्षरित आवेदन कृषि मंत्री, जिला कृषि पदाधिकारी एवं डीएम के साथ ही अन्य वरिय पदाधिकारी को देकर की है। दिए गए आवेदन में पैक्स अध्यक्षों के द्वारा बताया गया है की पातेपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा पत्रांक 265 दिनांक 26 अक्तूबर 2022 को धान उत्पादन की दी गई रिपोर्ट में भारी अनियमितता बरती गई है। कृषि पदाधिकारी के द्वारा दिए गए रिपोर्ट में प्रति कट्ठा 40 से 45 किलोग्राम धान उत्पादन दिया गया। जब यह मामला प्रकाश में आया तो किसानों में भारी विरोध को देखते हुए पुनः प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने संशोधित रिपोर्ट क्रॉप कटिंग के आधार पर पत्रांक 269 दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया। जिसमें प्रती हेक्टेयर 37,38,40, कुइंटल तक का उल्लेख किया गया। जिससे पहले दिए गए रिपोर्ट पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। जिस कारण धान अधिप्राप्ति लक्ष्य निर्धारण में कोई लाभ नहीं हुआ। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के भारी संख्या में किसान एमएसपी पर धान बेचने में वंचित हो रहें हैं। आवेदकों ने बताया है कि 26 अक्तूबर को कृषि पदाधिकारी के द्वारा दिए गए अनुमति रिपोर्ट के आधार पर जिला टास्क फोर्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारण किया गया जो उत्पादन का 37 प्रतिशत ही लक्ष्य है। जो न्याय संघत प्रतित नहीं है। बताया गया है कि गत वर्ष प्रखंड क्षेत्र में बाढ से प्रभावित होने के बावजूद पुरे जिले में सबसे अधिक पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति का कार्य हुआ था। इस वर्ष भी प्रखंड के सभी पंचायतों में लगभग 90 से सौ किलो प्रति कट्ठा धान का उत्पादन हुआ है। परंतु प्रखंड कृषि पदाधिकारी के भ्रामक रिपोर्ट के कारण अधिक उत्पादन के बाद भी कम लक्ष्य का निर्धारण हुआ जिससे प्रखंड क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। आवेदकों में मुख्य रूप से पैक्स अध्यक्ष संघ के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार पंकज, सुनील कुमार सिंह, संजीव कुमार,सावन कूमार,सनोज पासवान,प्रभाष कुमार,कामेंद्र मोहन, आराधना देवी, रविन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह,राम प्रवेश कुशवाहा आदि सभी पैक्स अध्यक्ष शामिल हैं।
