April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होम्योपैथिक दवा खाने से नहीं होता साइड इफेक्ट/रिपोर्ट नवनीत कुमार

होम्योपैथिक दवा खाने से नहीं होता साइड इफेक्ट
असाध्य रोगों पर भी है इसका कारगर असर
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के ओसु पैलेस पर गुरुवार को होम्योपैथिक दवा की उपलब्धता और इसके कारगर होने पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में आए होम्योपैथिक चिकित्सकों ने अपने विचार साझा किए।
सेमिनार में मुख्य रूप से उपस्थित होम्योपैथिक का सबसे बड़ा एसबीएल कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर डॉ एके नंदी ने विभिन्न प्रोडक्ट तथा इसके उत्पाद व उपलब्धता की के बारे में जानकारी दी। कंपनी के एरिया मैनेजर डॉ धर्मेंद्र मोहन ने कहा कि होम्योपैथिक दवा पुराने से पुराने असाध्य रोगों में कारगर है। यह दवा रोग की जड़ को समाप्त करता है। उन्होंने एसबीएल कंपनी के बेबी उत्पाद से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी और इसके डायलूशन के बारे में बताया। इस सेमिनार में आए राजीव शर्मा, राजकुमार आदि ने मार्केटिंग स्टेज और दवा की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर आदर्श होमियो हॉल महुआ के व्यवस्थापक के अलावा डॉ जय सियाराम झा, डॉ राकेश गुप्ता, डॉ अबू हमीद, डॉ अमोद कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ आरबी सिंह, डॉ पारसनाथ सिंह आदि ने अपने विचार साझा किए। सेमिनार में लोगों ने यह भी कहा कि होमियो मेडिसिन का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। यह दवा असाध्य रोगों को दूर करता है। जरूरत नियमित सेवन करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.