April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

2197 क्विंटल धान की खरीदारी/रिपोर्ट नवनीत कुमार

2197 क्विंटल धान की खरीदारी
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के 24 पैक्सों में 18 को धान की अधिप्राप्ति करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें 14 पैक्स धान की खरीदारी कर रहे हैं। यहां बुधवार तक 56 किसानों द्वारा 2197 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति प्रखंड के विभिन्न पैक्सों द्वारा की गई थी।
बीसीओ यशवंत नारायण सिन्हा के द्वारा बताया गया कि महुआ के सभी 24 पैक्सों में से 18 को धान अधिप्राप्ति के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। हालांकि यहां अभी मात्र 14 पैक्स ही धान की खरीदारी कर रहे हैं। यहां 56 रजिस्टर्ड किसानों के द्वारा पैक्सों को 2197 क्विंटल धान दी गई है। किसानों का कहना है कि धान बिक्री के रुपए किसानों को लेने के लिए काफी परेशानी झेलने पड़ते हैं। जिसके कारण वे बाहरी व्यापारी से इसकी बिक्री कर लेते हैं। उन्हें पैक्स में धान देने पर एसएफसी के द्वारा सीधे खाते पर रुपए भेजे जाते हैं। रुपए भेजे जाने में देर होने कारण किसान को बाहरी सौदागर से धान बेचना मजबूरी बन रहा है। बताया गया कि 2040 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदारी की पैक्स द्वारा की जा रही है। चकमजाहिद पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा किसानों से धान की खरीदारी की जा रही है। किसान पैक्स पर धान लेकर आ रहे हैं। उनकी अधिप्राप्ति कर ली जा रही है। धान की कीमत उन्हें एसएफसी के द्वारा खाते पर भेजी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.