सेवानिवृत्त होने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन/ रिपोर्ट नवनीत कुमार
सेवानिवृत्त होने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में एक प्रोफेसर को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें गुरुवार को विदाई दी गई। इस विदाई सह सम्मान समारोह में उन्हें कॉलेज कर्मियों द्वारा जमकर स्वागत किया गया। साथ में उनके कार्यों का व्याख्यान लोगों ने किया।
यहा एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में संस्कृत के विभागाध्यक्ष प्रो गणिनाथ मिश्रा की सेवानिवृत्ति पर कॉलेज द्वारा विदाई सह समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित नामांकन प्रभारी प्रो शिवशरण सिंह, प्रो संजय सिंह, प्रो अरविंद झा, प्रो राजकुमार सिंह, प्रो अरुण, प्रो प्रोफेसर धर्मेंद्र, प्रो मिथिलेश आदि ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि गणिनाथ मिश्रा ने अपने कार्यकाल में कॉलेज में महती की भूमिका निभाई और इसे अपना तरह समझा। शैक्षणिक कार्य में उनकी अहम भूमिका पर लोगों ने उन्हें बधाई के पात्र बताया। प्रभारी प्रचार्य नंदकिशोर चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विधायक ने किया नप कार्यालय का निरीक्षण
महुआ, एक संवाददाता। लोगों द्वारा की गई शिकायत पर स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन यहां नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह साफ सफाई में हो रही अनियमितता पर भड़के। उनके पहुंचते ही नगर परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
उन्होंने नगर परिषद कार्यालय पर पहुंचकर कर्मियों को कार्य में शिथिलता पर विभिन्न हिदायत दी। विधायक डॉ रौशन को लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि नगर परिषद के द्वारा साफ सफाई ठीक से नहीं कराई जाती है। महुआ बाजार गंदगी की ढेर पर बसा है। जगह-जगह कूड़े कचरे बिखरे पड़े रहते हैं। इस ओर नगर परिषद का ध्यान नहीं है। लोगों की शिकायत सुनकर विधायक सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पदाधिकारी और कर्मियों की क्लास ली। उन्होंने बताया कि महुआ नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई ठीक से नहीं कराई जाती है। विधायक ने नगर परिषद को अपनी कमी पर सुधा करने का निर्देश दिया। विधायक के साथ निरीक्षण के समय काफी संख्या में कार्यकर्ता भी थे।
सीपीआई की बैठक में प्रशासन के खिलाफ धरना का निर्णय
महुआ, एक संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की बैठक महुआ बाजार के कर्पूरी भवन में हुई। बैठक में प्रशासन की रवैया से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने कई निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता अनवर इमाम ने किया। संबोधित करते हुए सीपीआई महुआ के अंचल मंत्री चंदन तेज पुण्य ने कहा कि महुआ प्रशासन की रवैया पूरी तरह से तानाशाही है। इसके खिलाफ जन आंदोलन की जरूरत है। यहा सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 09 दिसंबर को महुआ प्रशासन के खिलाफ गांधी स्मारक चौक पर एक दिवसीय धरना दी जाएगी।
इस बैठक में उपस्थित सीपीआई जिला मंत्री अमृत गिरि ने नए सदस्य बनाने का आह्वान किया। महुआ मुकुंदपुर के पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, एआइएसएफ जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार, सफदर इरशाद, विश्वनाथ राय बिपपल्वी, सूरज पासवान ,अनिल राय, किसान नेता बिंदेश्वर राय, राजेश्वर राय, दिनेश मिश्रा, बनारस राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिविल सर्जन ने किया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण
महुआ। सिविल सर्जन ने महुआ अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। उनके आने पर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। काफी देर तक रुके सिविल सर्जन ने विभिन्न विभाग को देखा और कई निर्देश दिए।
सिविल सर्जन अमरेंद्र नारायण शाही को पहुंचते ही अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गई। उन्होंने प्रसव कक्ष से लेकर विभिन्न जांच केंद्र और अन्य विभागों का निरीक्षण किया। दवा वितरण कक्ष का भी उन्होंने निरीक्षण कर कई निर्देश दिए। इस मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार से विभिन्न जानकारियां हासिल की। उन्होंने मेडिसिन से लेकर विभिन्न विभागों का लेखा-जोखा भी लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।
दुकानदार से 30 हजार की साइबर ठगी
महुआ। तराजू विक्रेता से साइबर ठगों ने 30 हजार की ठगी कर ली। चैटिंग के माध्यम से दुकानदार से 30 हजार ले लिए गए। अकाउंट पर रुपए मंगा लेने के बाद ठग ने व्यक्ति के व्हाट्सएप को ब्लॉक कर दिया।
महुआ थाना के निकट मुकुंदपुर निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि वह तराजू की स्पेयर पार्ट्स को लेकर मुंबई के एक व्यक्ति से मोबाइल के माध्यम से चैटिंग किया था। इस बीच उन्होंने पार्ट के रुपए भी बताए थे। जब संजय गुप्ता के द्वारा उसके खाता नंबर पर 30 हजार रुपए भेज दिया गया तो उसके बाद ठग ने अपना व्हाट्सएप को ब्लॉक कर दिया। संजय गुप्ता द्वारा लिखित आवेदन महुआ थाने को दिया गया है।
जबरन शिक्षा समिति गठन करने का आरोप
महुआ। महुआ प्रखंड की भदवास पंचायत वार्ड संख्या 01 के वार्ड सदस्य बुटनी देवी ने गुरुवार को विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन देकर अपने वार्ड के स्कूल में शिक्षा समिति का गठन गलत तरीके से करने का आरोप लगाया है।
बुटनी देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर विभिन्न पदाधिकारियों को लिखा है कि प्राथमिक विद्यालय हिंदी में शिक्षा समिति का गठन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक के मिलीभगत से गलत तरीके से किया गया है। इसकी जांच करने की मांग उन्होंने की है। पंचायत समिति सदस्य व सरपंच आदि ने भी वार्ड सदस्य के आरोप पर अपनी मुहर लगाई है।
खबरें
नवनीत कुमार
