February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार के पत्रकार हुए फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल*

*बिहार के पत्रकार हुए फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल*

रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

 

बिहार सरकार ने बिहार के पत्रकाररों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी सरकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पत्रकारों के हित में राज्य सरकार ने बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा निर्गत प्रेस प्रमाण पत्र धारक (एक्रिडियेटेड पत्रकार) सभी पत्रकारों के साथ-साथ जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा सत्यापित नन एक्रिडियेटेड पत्रकारों (प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं बेव मीडिया आदि) को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 टीकाकरण हेतु फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे सभी चिह्नित पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीकाकरण किया जायेगा। कोरोना संक्रमण के दौर में पत्रकार अपनी भूमिका का बेहतर निवर्हन कर रहे हैं। वे कोरोना संक्रमण के खतरों के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.