April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घर में लगी आग सारा सामान जलकर हुआ भस्म

मुजफ्फरपुर मीनापुर जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

घर में लगी आग सारा सामान जलकर हुआ भस्म।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना , पानापुर ओपी क्षेत्र के ग्राम पीपराहां में शनिवार की रात्रि अचानक मोहम्मद हकीम के फुस के मकान में आग लग गई और देखते ही देखते पुरा घर जल कर भस्म हो गया, बाल बाल बचे लोग, आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु आग बुझाने में असफल रहे और देखते ही देखते पुरा घर जलकर भस्म हो गया , हकीम की पत्नी रेहान खातून ने बताया कि घटना कि हम लोग सो रहे थे कि अचानक आग की लपटें उठने लगी, सुचना मिलते ही क्षेत्र के मुखिया मुख्तार अंसारी के द्वारा गेहूं चावल एवं नगद राशि से सहायता किया गया है ,
और मुखिया ने आश्वासन दिया है कि बलौक से मिलने वाली सहायता भी कराएंगे एवं आवास योजना के द्वारा जल्द ही आवास दिया जाएगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.