सेवतापुर निवासी जयवर्धन सिंह को मिली डॉक्टर की डिग्री तीनदिन निःशुल्क देखने का निर्णय
सेवतापुर निवासी जयवर्धन सिंह को मिली डॉक्टर की डिग्री
तीनदिन निःशुल्क देखने का निर्णय
रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

सिवान/मैरवा :- प्रखंड के सेवतापुर निवासी अशोक कुमार सिंह ,पूर्व प्राचार्य हरि राम उच्च विद्यालय मैरवा के छोटे पुत्र जयवर्धन कुमार सिंह ने कानपुर विश्व विद्यालय से एमबीबीएस की परीक्षा प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की।
डॉ जय वर्धन ने बताया कि सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व माता पिता का आशीर्वाद व बड़े भैया का प्रेम है ।उन्होंने बताया कि कोरोना जैसे महामारी को देखते हुए तीन रोज निःशुल्क सेवा का काम किया जायेगा । जयवर्धन कुमार सिंह को एम बी बी एस की डिग्री मिलने पर सेवतापुर गांव सहित क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है बधाई देने वालों में चाची पिंकी देवी मुखिया सेवतापुर पंचायत,भाजपा नेता रमेश सिंह,
ए एन कालेज पटना के प्राचार्य
श्री शशि प्रताप शाही, समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, पीयूष सिंह,
हरी राम हाई स्कूल के पूर्ब प्राचार्य श्री अवधेश मिश्र ,पूर्ब चिकित्सा पदाधिकारी रेफरल हॉस्पिटल मैरवा डॉ कौशल किशोर,डॉ डी पी सिंह ,डॉ विनोद कुमार राय , जय प्रकाश उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह ,सहित भाजपा नेता पूर्ब मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह,पूर्ब विधायक व्यासदेव प्रसाद , दक्ष बीएएससी नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ जीतेश कुमार सिंह , कमल क्लब के जिला संयोजक उमेश कुमार सिंह ,मुकेश कुमार बंटी,प्रदीप कुमार रोज, राम निक्षत्र मिश्र,जगलाल चौधरी,दीपू सिंह,सहितअन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी एवम हर्ष व्यक्त किया ।
