April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एमसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में महुआ और चेहराकला टीम के बीच हुआ शानदार मुकाबला

एमसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में महुआ और चेहराकला टीम के बीच हुआ शानदार मुकाबला
विजेता टीम पर हुई पुरस्कारों की बरसात, रोमांचक मैच देखने के लिए जमे रहे दर्शक
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के गांधी मैदान में खेले जा रहे एमसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को चंदन इलेवन महुआ और राजन इलेवन चेहराकला के बीच हुआ। इस मुकाबले में चंदन इलेवन ने राजन इलेवन को 32 रनों से पछाड़कर कप पर कब्जा जमाया। दोनों टीमों के बीच खेल काफी रोमांचक हुआ। जिसे देखने के लिए दर्शक अंत अंत तक जमे रहे।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चंदन इलेवन महुआ की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के अंतिम गेंद में 7 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। जबकि लक्ष्य को पीछा करने के लिए उतरी राजन इलेवन चेहराकला की टीम के खिलाड़ियों ने भी अंतिम 16वे ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन पर सिमट गई। इस तरह महुआ को 32 रनों से जीत का सेहरा मिला इस। उपविजेता टीम के बैट्समैन के द्वारा रन नहीं बनाए जाने के कारण हार का सामना करना पड़ा। अगर इनके बल्लेबाज रन बनाने में थोड़ा दिलेरी दिखाते तो शायद टीम को हार देखना नहीं पड़ता। विजेता टीम के तुषार को 54 रन बनाकर 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं पूरे खेल में अच्छे करतब दिखाने के लिए उपविजेता टीम के सोनू बाबा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। विजेता टीम के गोविंदा ने सबसे अधिक 38 रन अपने टीम के खाते में दिए। जबकि वह विजेता टीम के सोनू बाबा ने भी 35 रन बनाए और पूरे 9 विकेट लिए। विजेता टीम को कप के साथ साइकिल, 5001 रुपए नगदी सहित विभिन्न सामानों से पुरस्कृत किया गया। वहीं उपविजेता टीम को भी कप प्रदान किया गया। खेल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगभग अच्छा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.