रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष का महुआ में कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत
रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष का महुआ में कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत
कार्यकर्ता के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे थे समस्तीपुर के युवा सांसद प्रिंस राज
महुआ, नवनीत कुमार
रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज का महुआ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर स्वागत किया गया। वे सोमवार की रात महुआ करहटिया बुजुर्ग में पार्टी कार्यकर्ता सुनील पासवान के यहां उनकी मां की श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस बीच महुआ गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर जमकर स्वागत किया।
प्रिंस राज की आने की खबर सुनकर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फूल की मालाओं से उन्हें लाद दिया। यहां मुख्य रूप से रालोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, महुआ के सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, छात्र के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान, छात्र के प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान, अमोद पासवान, कविंद्र दास, रत्नेश कुमार राज, पंकज महतो आदि मौजूद थे।
