महुआ पीएचसी पर रोज हो रहे एंटीजन जांच और लिए जा रहे आरटीपीसीआर के सैंपल
महुआ पीएचसी पर रोज हो रहे एंटीजन जांच और लिए जा रहे आरटीपीसीआर के सैंपल
महुआ, नवनीत कुमार
मौसम को देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा यहां एक बार फिर कोविड जांच का दायरा बढ़ाया गया है। यहां पीएचसी पर प्रतिदिन कोविड जांच की जा रही है। यहां जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ होती है। मंगलवार को भी जांच के लिए लोगों की भीड़ हुई।
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यहां प्रतिदिन 200 एंटीजन जांच कर मौके पर रिपोर्ट दे दी जाती है। जबकि 110 आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लेकर हाजीपुर भेजी जाती है। 3 दिनों के बाद यह रिपोर्ट लोगों को मिल जाती है। स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि एंटीजन जांच के साथ आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने प्रतिदिन लिए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल पर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जाते हैं। जबकि एंटीजन जांच गांव देहातों में भी टीम जाकर कर लेती है। ट्रूनेट जांच नहीं हो रही है। यह बंद कर दी गई है। कोविड जांच कर रही अंजू ने बताया कि लंबे समय से यहां कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है। निर्देशानुसार प्रतिदिन टारगेट के अनुसार लोगों की कोविड जांच की जाती है। जिन लोगों को कही कोविड रिपोर्ट देने के लिए जरूरी होती है। वह यहां आकर जांच कराकर रिपोर्ट लेते हैं। यहां आउटडोर में आने वाले मरीजों के अलावा अन्य लोगों की जांच की जाती है।
