सुरक्षित मातृत्व दिवस के दिन भी अस्पताल में नही पहुंचे डॉ-
सुरक्षित मातृत्व दिवस के दिन भी अस्पताल में नही पहुंचे डॉ-
हर महीने 9तारीख को मनाया जाता है मातृत्व दिवस-
ग्रामीणों में आक्रोश-
नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयागांव में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत के कारण नयागांव के सरकारी अस्पताल शोभा की वस्तु बनी हुई है लाखो रुपये खर्च कर अस्पताल को सुंदर रूप दिया गया तथा अस्पताल के मुख्य द्वार पर मोटे अक्षरों से आयुष्मान भारत लिख दिया गया है लेकिन यह अस्पताल डॉक्टर के सहारे कम लेकिन कर्मचारियों के सहारे अधिक चलता है अस्पताल में डॉक्टर दो दिनों तक गायब रहते है जिसके कारण इलाज कराने आये मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ता है साथ ही कोई डॉ समय से ड्यूटी पर नही आते है।
प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रत्येक महीने के 9 तारीख को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है लेकिन अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयागांव में पदस्थापित डॉ सरोज कुमारी,डॉ शिल्पी श्रीवास्तव व डॉ अमरेंद्र कुमार तीन तीन डॉक्टर रहने के बावजूद भी मातृत्व दिवस के दिन भी डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहे बाकी अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।डॉ को अनुपस्थित रहने के कारण इलाज कराने आई कई महिलाओं को वापस लौटना पड़ा जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।डॉ के गायब रहने के सम्बंध में जब उपस्थित कर्मचारियों से पूछा गया तो उनलोगों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गत बुधवार को भी डॉ अस्पताल में नही आये थे अपने ड्यूटी से गायब थे साथ ही तीनो डॉक्टरों ने सप्ताह में दो दो दिन अपनी ड्यूटी बाँट लिए है इसके बावजूद भी लेटलतीफी और ड्यूटी पर नही आना इन लोगों की आदत सी बन गया है।
