महुआ: घर घर जाकर वोट मांग रही खुर्शीदा
घर घर जाकर वोट मांग रही खुर्शीदा

महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 21 से उम्मीदवार खुर्शीदा खातून घर घर जाकर लोगों से वोट मांग रही है। उनका कहना है कि अपने वार्ड का विकास प्राथमिकता में है।
खुर्शीदा के साथ काफिला भी होता है। वे एक घर से दूसरे घर तक पहुंचती हैं। वह उनका कहना है कि वार्ड को चौमुखी विकास करेंगे। एक बार उन्हें वोट देकर जिताया जाए। साथ में मो. अनवर भी लोगों से खुर्शीदा खातून के लिए वोट मांगते हैं। वे कहते हैं कि उनके वार्ड में समस्या ही समस्या है। इस समस्या को दूर करना पहला जरूरी है। यहां बरसात में जब जलजमाव होता है तो लोगों के लिए आफत बन जाती है। इसे दूर करना उनकी प्राथमिकता में है। वार्ड वासियों को हर सुख दुख में भी साथ रहेंगे। खुर्शीदा खातून समाजसेवी महिला हैं और हर लोगों के साथ सुख दुख में साथ रहती हैं। उनका कहना है कि इतिहास बदलने के लिए किसी भी चीज की नहीं सिर्फ एक इंसान की अच्छी सोच ही काफी है। इसलिए खुर्शीदा को वोट देकर जीताएं।
