हाजीपुर, सभापति प्रत्याशी सुचित्रा चौधरी के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने किया।
हाजीपुर, सभापति प्रत्याशी सुचित्रा चौधरी के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने किया।
रिपोर्ट: नसीम रब्बानी
हाजीपुर ( वैशाली) नगर परिषद् के सभापति प्रत्याशी श्रीमती सुचित्रा चौधरी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन रामप्रसाद चौक हाजीपुर में पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी जी के द्वारा फीता काटकर किया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुचित्रा चौधरी ने आए हुए सभी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने हाजीपुर नगर के नारकीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज तक हाजीपुर शहर में शहरवासियों को टहलने के लिए एक आदत पार्क नहीं बना न ही जल निकासी की व्यवस्था की गयी । नगर का जो भी विकास होना चाहिए वो नहीं हुआ । हमार प्रयास होगा नगर का चहुंमुखी विकास हो ,मुझे हर जाति पार्टी धर्म का समर्थन प्राप्त है ।मैं हर वार्ड के लोगों से मिलकर उनकी समस्या को सुन रही हुं और उनसे अपने स्तर से निपटारा करने का प्रयास करुंगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहूँचा सकुं। ये मेरा प्रयास होगा विकास के इमानदार प्रयास करूंगी। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता समाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार चौरसिया ने किया । बाल श्रमिक आयोग के सदस्य शाहिद जमाल, अनिलचंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बैधनाथ चंद्रवंशी, रामानंद गुप्ता, बालेंद्र दास, राहुल सिंहा, पप्पू कुशवाहा, सुभाष निराला ,संतोष चौधरी, सुभाष राय, सुभाष निराला, हरिनरायण राय, जयप्रकाश सिंह, वकिल राय, आप्तमान अभय, तपसी राय, चंद्र केतू राय, राजीव रंजन, अशोक चौधरी, धरमेंद्र यादव ,प्रियरंजन मनोज कुमार वर्मा ,कुणाल गौरव, नमुनी महतो, राधेश्याम सिंह ,बासकीत राय, मो० इरशाद ,उमेश रजक, राजीव कुमार, चंदन सिंह, मो० रविदास ,मो० अंजुम, फिरोज सहित बड़ी संख्या ने सुचित्रा चौधरी को जीताने का संकल्प लिया
