शादी समारोह से लौट रहे परिवार को मारपीट कर लुट पाट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
शादी समारोह से लौट रहे परिवार को मारपीट कर लुट पाट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज ।
मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के विशुनपुर अड़रा गांव के निकट शादी समारोह से लौट रहे एक पूरे परिवार के साथ मारपीट कर लूटपाट किये जाने की प्राथमिकी गोरौल थाने में दर्ज कराई गई है । दर्ज प्राथमिकी में सोन्धो रत्ती गांव निवासी मंजू देवी ने बताई कि एक शादी समारोह से मैं अपने ससुर , देवर एवं गोतनी के साथ घर लौट रही थी कि विशुनपुर अड़रा गांव के निकट कुछ लोग बीच रास्ते पर ही स्कूटी गाड़ी लगाये हुए खड़ा था और एक टेम्पू चालक को पीट रहा था । इसी बीच हमारे गाड़ी का चालक साईड लेकर गाड़ी बढ़ाना चाहा तो इस पर उक्त दोनो लोग गाड़ी को घेर कर चालक को गाड़ी से उतार लिया और बेरहमी से मारपीट करने लगा । हमलोग गाड़ी से उतर उसे बचाने गये तो हम सभी को गाली गलौज करते हुये वेरहमी से मारपीट करने लगा, इसी क्रम में मेरे गले से सोने का चेन भी छीन लिया । आसपास के लोगों को जुटते देख सभी भाग निकले । स्थानीय लोगों ने बताया कि विशुनपुर अड़रा गांव निवासी शशि रंजन कुमार एवं मनीष कुमार था । दर्ज प्राथमिकी मे इन दोनों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है ।
