April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एदार ए शरिया के द्वारा मुस्लिम धर्म गुरुओं का समाज सुधार सम्मेलन 16 दिसम्बर को महुआ में आयोजित किया जाएगा।

एदार ए शरिया के द्वारा मुस्लिम धर्म गुरुओं का समाज सुधार सम्मेलन 16 दिसम्बर को महुआ में आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी

वैशाली: एदार ए शरिया का समाज सुधार सम्मेलन 16 दिसम्बर को महुआ में । (महुआ वैशाली) एदार ए शरिया बिहार झारखंड बंगाल ओडिशा के हर जिले में समाज सुधार सम्मेलन करेगा । केन्द्रीय कार्यालय एदार ए शरिया पटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी के नेतृत्व में बिहार के 34 जिलों में होगा । जिला वैशाली के महुआ शाही मस्जिद में 16 दिसम्बर को समाज सुधार सम्मेलन होगा जिसकी अध्यक्षता क़ाज़ी वैशाली मुफ्ती अली रज़ा मिस्बाही करेंगे वहीं बाहर से आने वालों में मुफ्ती अब्दुल मन्नान कलीमी मुरादाबाद युपी, मौलाना नोमान अख़्तर नवादा, मौलाना आसीफ इक़बाल झारखंड, सय्यद अहमद रज़ा पटना, मुफ्ती अमजद पटना, ,की मुख्य रुप से उपस्थिति होगी, वहीं अन्य राज्यों के दर्जनों बड़े उल्मा एवं वैशाली जिले से भी अधिक संख्या में उल्मा हज़रात की उपस्थिति होगी, इस इ कार्यक्रम के बारे मे क़ारी जावेद अख़्तर फैज़ी, मकबूल शहबाजपुरी ने बताया की पुरे जिला से अधिक संख्या में लोग आ रहे हैं और इस जलसे में इस्लाम धर्म के बारे में जानकारी दी जाएगी की इस्लाम धर्म में समाज में जीने के लिए क्या संदेश दिया है। और समाज को शराब मुक्त दहेज मुक्ति आपसी भाईचारा का भी संदेश दिया जाएगा, जलसा में मदरसा मदीनतुल उलुम से 7 हाफ़िज़ बनने वाले बच्चों के सरों पर पगड़ी बांध कर सम्मानित किया जाएगा तहरीके बेदारी कान्फ्रेंस के लेकर महुआ और आसपास के लोगों में उलमाओं में काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है मुख्य रुप से हाजी बब्लू, हाफ़िज़ सईद, मोअज्जम सरकार की पुरी टीम,हाजी मंसुर युसुफी,मौलाना माआज, मौलाना मुस्तकीम और भी अन्य लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.