महुआ में जदयू श्रम और तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक।रिपोर्ट नवनीत कुमार
महुआ में जदयू श्रम और तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक
महुआ कोल्ड स्टोर के पास एक भवन में प्रकोष्ठ की हुई जिला स्तरीय बैठक में नए सदस्यों को दी गई जिम्मेवारी
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ पंचमुखी चौक स्थित कोल्ड स्टोर के पास एक भवन में बुधवार को जदयू श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के हुई बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर कई निर्णय लिए गए। यहां नए सदस्यों को उनकी जिम्मेवारी भी सौंपी गई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कविता कुमारी उपस्थित हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने को कहा। प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सह राजापाकर प्रखंड प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह व परमात्मा कुमार सिंह, जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने ने भी पार्टी के क्रियाकलापों और उपलब्धियों को गांव-गांव में जाकर लोगों को बताने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी दल को कार्यकर्ता ही मजबूत बनाता है। इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती को लेकर तत्पर रहेंगे।
यहां 13 सदस्यीय कमेटी विस्तार करते हुए मो गुलाम रसूल को जिला सचिव का कमान सौंपा गया। जबकि मो एजाज अली को महुआ नगर अध्यक्ष, मो अली रजा को नगर उपाध्यक्ष, मो अमजद को नगर वार्ड 23 के वार्ड सचिव और ललिता देवी को वार्ड 16 के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इधर पंचायतों में भी कमेटी का गठन किया गया। यहां गौसपुर चकमजाहिद पंचायत में प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष के पद पर जगन्नाथ सिंह, चकमिलखानी वार्ड 3 में वार्ड अध्यक्ष के पद पर लखनदेव दास, कन्हौली धनराज पंचायत में अध्यक्ष के पद पर अमित ठाकुर, कन्हौली विशनपरसी में पंचायत अध्यक्ष के पद पर अमित कुमार, फुलवरिया में पंचायत अध्यक्ष के पद पर सोनी कुमारी और इसी पंचायत में वार्ड 9 में वार्ड अध्यक्ष के पद पर अभिषेक रंजन को मनोनीत किया गया। जबकि कन्हौली विशनपरसी के राजकुमार को प्रकोष्ठ के प्रखंड सचिव बनाया गया। यहां सभी नए सदस्यों को पदभार सौंपते हुए संगठन की मजबूती और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को जन जन तक ले जाने के साथ लोगों को मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को बताने के लिए कहा गया। यहां बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष देवानंद कुमार ने की। इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
