April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ थाना परिसर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडलाधिकारी संदीप कुमार।

महुआ थाना परिसर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडलाधिकारी संदीप कुमार।

वैशाली ब्यूरो रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

महुआ । महुआ थाना परिसर में बृहस्पतिवार के दिन औचक निरीक्षण को अनुमंडलाधिकारी संदीप कुमार पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना से विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बताते चलें कि निरीक्षण में आईं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूनम केसरी के द्वारा चौकीदारी परेड ली गई। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों के द्वारा थाना पर मौजूद रहे अधिकारियों से क्षेत्र की हालात के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उनके द्वारा विभिन्न मामलों का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही उन्होंने आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर मौजूद अधिकारी से कहा कि क्षेत्र में शराब के कारोबार व तस्करी पर पूर्ण लगाम लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी अभियान जारी रखें। खास तौर पर रात्रि गश्त में तेजी व किसी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर तुरंत ही पहुंचने का प्रयास करें। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति आम नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। क्षेत्रों में आए दिन शराब बरामदगी को लेकर उन्होंने एक टीम गठित कर विशेष छापेमारी अभियान में अवैध शराब पर नकेल कसने को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर महुआ अंचलाधिकारी अमर कुमार सिन्हा , एसआई परशुराम सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.