महुआ में एदार ए शरिया के द्वारा समाज सुधार जलसा आज
महुआ में एदार ए शरिया के द्वारा समाज सुधार जलसा आज
जलसा में शिरकत करेंगे विभिन्न शहरों के उलेमा, कई मौलाना भी लाएंगे तशरीफ
महुआ, नवनीत कुमार
एदार ए शरिया का समाज सुधार जलसा शुक्रवार को महुआ में शाही मस्जिद पर होगा। इस जलसे की सफलता को लेकर गुरुवार को शरिया से जुड़े सदस्यों की एक बैठक हुई। इस बैठक में कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न निर्णय लिए गए।
मुफ्ती अली रजा मिस्बाही ने बताया कि केन्द्रीय कार्यालय एदार ए शरिया पटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पुर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी के नेतृत्व में यह जलसा सह सम्मेलन होगा। यह जलसा यहां शाही मस्जिद में कराया जाएगा। जिसमें समाज सुधार से संबंधित बातें मौलानाओं तथा उलेमा द्वारा रखी जाएगी। इस सम्मेलन सह जलसा की अध्यक्षता क़ाज़ी मुफ्ती अली रज़ा मिस्बाही करेंगे। इसमें यूपी मुरादाबाद के मुफ्ती अब्दुल मन्नान कलीम, नवादा से मौलाना नोमान अख़्तर, झारखंड से मौलाना आसीफ इक़बाल, पटना से सैय्यद अहमद रज़ा व मुफ्ती अमजद, कोलकाता से शायर दिलवर शाही, झारखंड से हबीबुल्लाह फैजी आदि मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। साथ ही जिले से काफी संख्या में उल्मा हज़रात जी तशरीफ लाएंगे। यहा क़ारी जावेद अख़्तर फैज़ी व मकबूल शहबाजपुरी ने बताया की जिला से भारी संख्या में लोग आ रहे हैं और इस जलसे में इस्लाम धर्म के बारे में जानकारी दी जाएगी। समाज को शराब मुक्त, दहेज मुक्त, आपसी भाईचारा का भी संदेश दिया जाएगा। इस तहरीके बेदारी कान्फ्रेंस के लेकर महुआ और आसपास के उलेमाओं में उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में हाजी बब्लू, हाफ़िज़ सईद, मोअज्जम, हाजी मंसुर युसुफी, मौलाना माआज, मौलाना मुस्तकीम आदि उपस्थित थे।
