कामता प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
रिपोर्टसुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत अंतर्गत हरपुर बेलवा ग्राम के स्वर्गीय कामता प्रसाद सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र अनिरुद्ध कुमार सिंह शिक्षक ने किया। सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । उनके किए हुए कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उनके अनुज जेपी सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह, लालू सिंह, अभय कुमार सिंह, श्रीमती मंजूषा सिंह, प्रेम नाथ झा, अभय कुमार सिंह सुधीर मालाकार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।