April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*कुशहर कोल्ड स्टोर से शेरपुर छतवारा जाने वाली सड़क हुई जर्जर, लोगों की बढी परेशानी*

*कुशहर कोल्ड स्टोर से शेरपुर छतवारा जाने वाली सड़क हुई जर्जर, लोगों की बढी परेशानी*

महुआ प्रखंड क्षेत्र के कुशहर कोल्ड स्टोर से शेरपुर छतवारा जाने वाली सड़क काफी जर्जर है जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और गिट्टी निकली हुई है। जिससे साइकिल व बाइक सवार व्यक्तियों को काफी कठिनाइयां होती है। लोगों को प्रत्येक दिन महुआ बाजार जाने के लिए इसी सड़क से आना जाना पड़ता है। कई किसान सब्जियां लेकर बाजार इसी रास्ते से जाते हैं। बार-बार सब्जी का बोझ बोल्डर में खिसकने के कारण गिर जाता है। इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जगह-जगह छोटे बड़े गड्ढे हो गए, इसके वजह से आम जनों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके चलते कई बाइक सवार, साइकिल सवार इस मार्ग से गुजर कर बुरी तरह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं स्थानीय लोगों ने कहां है कि बारिश के समय में सड़क पर जलजमाव की स्थिति हो जाती है जिससे सड़क पर आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण कराया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.