April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय ने पत्रकार विनोद वर्मा की कोरोना से आकस्मिक निधन पर शोकसभा का किया आयोजन।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय ने पत्रकार विनोद वर्मा की कोरोना से आकस्मिक निधन पर शोकसभा का किया आयोजन।

प्रदेश सरकार कोविड से हुई पत्रकार विनोद कुमार वर्मा की हुई मौत पर परिजनों को दें 20 लाख सहायता राशि। रिपोर्ट नसीम रब्बानी

लखीसराय, बिहार।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय के सम्मानित सदस्य व दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ विनोद कुमार वर्मा की कोरोना से निधन,पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व मे शोकसभा का आयोजन किया गया।
बिहार सरकार के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, वेब मीडिया सहित सभी पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल किए जाने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार इकाई ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई दिया।
लखीसराय के दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ विनोद कुमार वर्मा की निधन होने पर एवं अन्य कोरोना से मृत पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल कर 20 लाख रुपये देने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय ने मांग किया।
जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि इनकी असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत को काफी क्षति है। साहसिक,ईमानदारी पत्रकारिता इनके काबिले तारीफ के रुप में जाने जाते थे। इनकी मृत्यू की खबर मिलने से सभी पत्रकार जगत मे शोक की लहर दौड़ गई है। और भगवान शिव इनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और इनके परिजन को शक्ति प्रदान करे।
इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सम्राट ने कहा कि विगत दिनों एक के बाद एक पत्रकारों की कोरोना की चपेट में आने से हुई मौत से मर्माहत होकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल किए जाने के साथ ही कोविड -19 से हो रही पत्रकार साथी के मौत पर पीड़ित स्वजनों को 20 लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने की मांग की है। लखीसराय शहर के जाने माने पत्रकार व दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ विनोद कुमार वर्मा के आश्रित परिजन को अविलंब 20 लाख रुपये सहायता राशि देने के साथ उनके परिजनों को सरकारी नौकरी दिया जाए।
इस शोकसभा में अरविंद कुमार, डा. लक्ष्मी प्रसाद सिंह, रणजीत कुमार सम्राट, मनोज कुमार, राजेश कुमार, विश्वनाथ गुप्ता, सुधाकर पाण्डेय, चंदन मिश्रा, विनय कुमार, संतोष गुप्ता, अमलेश पाण्डेय, देव कुमार, विजय झा, सिकंदर विद्धार्थी, कुमार हिमांशु, रामायण सिंह राजपूत सहित अन्य कई पत्रकार एवं राजनैतिक दलों के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.