बीते बुधवार की रात्रि थाना क्षेत्र के दो जगहों पर हमला एवं लूटपाट के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों ने गुरुवार को आक्रोश जताते हुए अपनी अपनी दुकाने बंद रखी.
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
बीते बुधवार की रात्रि थाना क्षेत्र के दो जगहों पर हमला एवं लूटपाट के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों ने गुरुवार को आक्रोश जताते हुए अपनी अपनी दुकाने बंद रखी.
मालूम हो कि बुधवार की देर रात्रि गोढ़ीया कटरमाला चौक से दुकान बंद कर अपने घर भगवानपुर थाना क्षेत्र के खूद बखरा गांव लौट रहे शत्रुधन्न साह एवं उसके पुत्र विवेक कुमार को बाइक सवार अपराधियो ने गोढ़ीया पुल के पास गोली मारकर जख्मी कर दिया था. इस घटना के एक घंटे के अंदर ही वेलवर घाट से दुकान बंद कर अपने घर भगवानपुर लौट रहे राकेश कुमार के साथ भी अपराधियो ने पिस्टल के बल पर सतपुरा गांव के निकट नगदी एवं जेवर लूट लिया था. दोनों घटना पर संज्ञान लेते हुय आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार ने बीते देर रात्रि घटनास्थल पर पहुचकर मामले की छानबीन किया. वही वृहस्पतिवार को इस दोनों घटनाओ से आक्रोशिस व्यवसायियो ने अपना अपना दुकान बंद कर विरोध प्रगट किया. स्वर्ण व्यवसायी के जिलाध्यक्ष कृष्णा सोनी के नेतृत्व में दुकानदारों का एक शिष्टमंडल थाने पर आकर पुलिस पदाधिकारी से मुलाकात कर विरोध दर्ज जताते हुय आवेदन भी दिया . वही थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने व्यवसायियो के साथ एक बैठक कर समुचित सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया, और कहा कि दुकान बंद करने से पहले हमें सूचित करें पुलिस आपको घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कोई रास्ता निकालेगी . इसके बाद भी यदि आप अन्य कोई रास्ते से आना जाना चाहते है तो वहां भी समय से पुलिस गस्ती करेगी. लुटे गये समान की 48 घण्टे में बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. अपराधियों की धर पकड़ शुरू कर दिया गया है. आप व्यवसायी गन निश्चिंत होकर अपना दुकान खोल और कारोबार करें. इस आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने कल से दुकान खोलने पर सहमति जताई है . संघ के अध्यक्ष श्री सोनी ने दुकानदारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब पुलिस हमलोगों के साथ है और लुटे गये सामानों को बरामद करने की बाते कह रही है तो हमलोगों को भी विश्वास करनी चाहिये और शुक्रवार से अपना अपना दुकान खोलना चाहिये. वही अवर निरीक्षक श्री कुमार ने बताया कि इस दोनों घटनाओ को पुलिस चुनौती के रूप में लिया है. समान बरामद के साथ ही अपराधी जल्द ही हमारे गिरफ्त में होगा. शिष्टमंडल में रमेश साह ,सुबोध साह, ललित साह, जित्तू साह,राहुल कुमार सोनी,ललन कुमार, अरुण साह,
संजय साह ,विनय साह सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
