श्रद्धा पूर्वक मनाई गई गुरु गोविंद सिंह की जयंती,/रिपोर्ट :नवनीत कुमार
श्रद्धा पूर्वक मनाई गई गुरु गोविंद सिंह की जयंती
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को सिक्खों के गुरु खालसा पंथ के संस्थापक, त्याग और वीरता के प्रतीक गुरु गोविंद सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में गुरु गोविंद सिंह के तैल चित्र परपुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह व उनके परिवार के लोगों ने समाज और राष्ट्र के लिए जो शहादत दिया है वह बेमिसाल है। उन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके समाज और राष्ट्र सेवा से सीख लेने की कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक ने किया। इस मौके पर शिक्षक संजय कुमार, संगीता कुमारी, विनीता कुमारी, रंजीता कुमारी, आशा कुमारी, सारिका कुमारी, सजीना प्रवीण, गीता कुमारी के अलावे सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व ग्रामीण उपस्थित थे। उधर महुआ में नायसो संगठन के सुमित सहगल के द्वारा गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई। यहां पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कन्हौली, हरपुर, बेलकुंडा, डोगरा, लक्ष्मीनारायणपुर आदि स्थानों पर भी गुरु गोविंद सिंह को याद किया गया।
