लघुशंका के दौरान घायल अधेर की इलाज के दौरान मौत/रिपोर्ट नवनीत कुमार
लघुशंका के दौरान घायल अधेर की इलाज के दौरान मौत
शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम, मृतक हरेंद्र राम महुआ के गोरीगामा का था रहने वाला
महुआ, नवनीत कुमार
लघुशंका करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव गुरुवार को घर महुआ थाना के गोरीगामा आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक 45 वर्षीय हरेंद्र राम बिशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के गोरीगामा निवासी प्रभु राम का पुत्र और पूर्व प्रधानाध्यापक द्रर्वेश्वर राम रमन का चचेरा भाई था। मिली जानकारी के अनुसार हरेंद्र राम बीते मंगलवार की रात लघु शंका करने के लिए महुआ मंगरू चौक से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर अपने घर गोरीगामा में रोड किनारे में गया था। इस बीच अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस ठोकर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोग उसे आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान हरेंद्र राम की मौत पटना में हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को घर लाया गया। शव आते हैं परिजनों में चित्कार मच गई। मृतक के शव को लोग तुरंत अंतिम संस्कार के लिए हाजीपुर ले गए। द्रव्येश्वर राम रमन ने बताया कि घटना से गांव में मातम छाया है।
