पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि /रिपोर्ट: नवनीत कुमार
पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ बाजार के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी स्व महेश साह की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
स्वतंत्रता सेनानी स्व साह के महुआ बाजार के पातेपुर रोड स्थित आवास पर आयोजित पुण्यतिथि के मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए महेश साह को 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ताम्रपत्र से विभूषित किया था। महेश बाबू अलग-अलग इलाकों में स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महती भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में आए लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। पुण्यतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी संघ के सचिव अमर कुमार गुप्ता ने की। इस मौके पर अरुण कुमार राजू, अजय कुमार गुप्ता, सुमित सहगल, संजीव सागर, अमरेन्द्र कुमार, मनोज जायसवाल, अभय कुमार गुप्ता, हीरा चौधरी, बबलू चौधरी, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अशोक जायसवाल आदि ने भी उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।
