April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामना देने बड़ी संख्या में पहुँचे लोग।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामना देने बड़ी संख्या में पहुँचे लोग।

रिपोर्ट:सनोवर खान /नसीम रब्बानी

पटना:मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामना एवं बधाई देने के लिये सरकार के कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, राज्य सरकार के वरीय अधिकारीगण अन्य जनप्रतिनिधिगण, विशिष्ट व्यक्तिगण तथा आमजन पहुँचे। मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर लोगों की बधाइयाँ एवं शुभकामनायें स्वीकार की तथा उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनायें भी दी। लोगों द्वारा दिये गये भेंटस्वरूप पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं माला को मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया।

बधाई एवं शुभकामना देने वालों में बड़ी संख्या में नवयुवक, महिलायें तथा वृद्धजन भी शामिल थे। मुख्यमंत्री को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य श्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री चन्द्रशेखर, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती अनिता देवी, खान एवं भूतत्व मंत्री श्री रामानंद यादव, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० आफाक आलम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गाँधी जी, विधान पार्षद श्री संजय सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, जदयू पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल, जदयू के बरिष्ट नेता गुड्डू पाठक,जदयू के बरिष्ट नेता सनोवर खान,जदयू नेता साधु भगत,बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री विद्यानंद विकल, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्ठी, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, वरीय पुलिस अधिकारी सहित बड़ी तादाद में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा आमजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.