ठंड और शीतलहर के कारण 7 तक बंद रहेंगे स्कूल
ठंड और शीतलहर के कारण 7 तक बंद रहेंगे स्कूल
महुआ। नवनीत कुमार
ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के कारण अब सभी स्कूल आगामी 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस अवधि में शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बुधवार को पत्र जारी करते हुए लिखा है कि ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 07 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस अवधि में शैक्षिक कार्य बंद रहेंगे। हालांकि स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति होना अनिवार्य बताई गई है। मालूम हो कि पूर्व मैं जारी हुए पत्र में 05 जनवरी तक की स्कूलों को बंद किया गया था।
