पातेपुर के गोविंदपुर वेला में खुला दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा की सुविधाओं से लैस स्कूल।
पातेपुर के गोविंदपुर वेला में खुला दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा की सुविधाओं से लैस स्कूल।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
वैशाली, पातेपुर। वर्तमान दौर में वैसे स्कूल ढूंढने से भी नहीं मिलते जहां विभिन्न भाषाओं के साथ धार्मिक व आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था हो। बच्चे यदि आधुनिक शिक्षा हासिल करते हैं तो अपने धर्म के ज्ञान से महरूम रह जाते हैं। खुशी की बात है की पातेपुर में एक ऐसे ही स्कूल की स्थापना की गई है जहां उर्दू अरबिक भाषा के साथ आधुनिक शिक्षा की भी बेहतर व्यवस्था है। पातेपुर के गोविंदपुर बेला स्थित खोला गया तेगिया अरबिक एंड इंग्लिश मीडियम स्कूल उन्हीं आवश्यकताएं, उन्हीं जरूरतों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह बातें शिक्षाविद मो शमी अख्तर उर्फ मुन्ना मास्टर ने कही। वे तेगिया अरेबिक एंड इंग्लिश मीडियम स्कूल के भव्य उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पातेपुर प्रखंड के गोविंदपुर बेला गांव स्थित तेगिया अरबिक एंड इंग्लिश मीडियम स्कूल का विधिवत उद्घाटन निदेशक एवं प्रिंसिपल कारी मोहम्मद अनवार अशरफ, पुर्व मुखिया पति शिक्षक मोहम्मद समी अख्तर उर्फ मुन्ना मास्टर,मदरसा सिमड़वारा के प्रिंसिपल अबु नसर मिस्बाही,एम ए एस इंटरनेशनल हाईस्कूल सकुल के निदेशक मोहम्मद असलम सिद्दीकी, मोहम्मद मुनीर आलम, मोहम्मद सेराज आदी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। स्कूल के प्रिंसिपल कारी मोहम्मद अनवार अशरफ ने उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया। समारोह में उपस्थित इलाके के अभिभावकों से भी खास तौर पर स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया की यहां उर्दू अरबी के साथ हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान कंप्यूटर आदि की शिक्षा की बेहतर व्यवस्था है। यहां बच्चियों की शिक्षा की बेहतर व्यवस्था है। इसके अलावा बच्चियों की इस्लामिक तहजीब के अंदर ही सभी विषयों की तैयारी कराई जाएगी। बड़े प्राइवेट स्कूलों के तरह सभी विषयों के योग शिक्षकों द्वारा शिक्षक शिक्षा की यह खास व्यवस्था है। प्रिंसिपल कारी मोहम्मद अशरफ ने बताया कि खासकर बच्चियों के लिए हॉस्टल सिलाई कढ़ाई कंप्यूटर की ट्रेनिंग अलग से कोचिंग का इंतजाम इसके साथ ही आलीमा फाजिला, हाफिजा, कारिया, नाजरा कायदा का बेहतर इंतजाम है। इस मौके पर इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व आसपास के अभिभावक एवं आमंत्रित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
