April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुखिया ने हजारों लोगों के बीच बांटे कंबल

मुखिया ने हजारों लोगों के बीच बांटे कंबल
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड की बिशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के मुखिया द्वारा गुरुवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। उनके द्वारा यहां हजारों जरूरतमंद लोगों को बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल दिए गए। इस मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन ने कार्य की सराहना की और मुखिया को धन्यवाद दिया।
यहां उक्त पंचायत में मुखिया संजीत कुमार के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच यहां आए हर जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए गए। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ रोशन ने कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है। इस तरह के कार्य हर मुखिया को करनी चाहिए। ताकि उनके पंचायत में गरीबों को ठंड से बचाव के लिए एक अच्छी पहल हो सके। इस मौके पर उपस्थित डॉ केसी विद्यार्थी, रामनाथ यादव, बंटी मिश्रा, गोपाल साह, सत्येंद्र कुमार, पूर्व मुखिया अवधेश राय, राजीव रंजन, रणविजय यादव, रामाशंकर यादव, मुकेश, राजू साह, विनोद राय, डॉ एस कुमार आदि ने भी मुखिया के इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक द्रव्येश्वर राम रमन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.